खांसी किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य से संबंधित एक बहुत ही आम समस्या है। मौसम में बदलाव, या फिर फ्लू आदि की वजह से खांसी होने लगती है। जब बहुत ज्यादा खांसी होती है तो व्यक्ति कोई भी काम ठीक से नहीं कर पता है। ना ही वह आराम से सो पाता है और अगर किसी को गीली खांसी की शिकायत है तो बलगम बनता है जो की सूखी खांसी में नहीं होता है।
मौसम बदलने के कारण खांसी से लोग काफी परेशान हो जाते हैं। जिसके कारण कई बार पीड़ित व्यक्ति को पेट और पसलियों में बहुत ही दर्द होने लगता है। हर व्यक्ति ने जीवन में कभी ना कभी खांसी का अनुभव जरूर किया होगा। इस लेख के माध्यम से आईए जानते हैं कि खांसी क्यों होती है? खांसी होने के क्या लक्षण होते हैं और कुछ सरल और घरेलू उपाय जिससे यह समस्या आसानी से दूर की जा सकती है।
खांसी क्यों होती है? Why we get cough often?
किसी व्यक्ति को खांसी होने का एक कारण है कि गले में कोई चीज है जो जलन उत्पन्न कर रही है। इसको एक प्रकार का रिफ्लेक्स एक्शन भी कहा जा सकता है जो गले को साफ करने की प्रक्रिया होती है।
हमारे स्वास्थ्य प्रणाली से हवा का तेजी से निकलना जो की बैक्टीरिया या वायरस को साफ करने का काम करता है। बहुत से लोग लोग लंबे समय से या नियमित रूप से खांसी करते रहते हैं क्योंकि बैक्टीरिया उनके फेफड़ों में शामिल हो चुका होता है।
आईए जानते हैं किन कारणों की वजह से खांसी हो सकती है:
- धूम्रपान करने वाले लोगों में खांसी की संभावना अधिक होती है
- बैक्टीरिया या वायरस संक्रमण की वजह से गले में नियमित सफाई के कारण
- संक्रमण: वायरस, बैक्टीरिया या अन्य कीटाणुओं के संक्रमण के कारण खांसी हो सकती है। जैसे कि , जुकाम, सिनुसाइटिस, टॉन्सिलाइटिस, प्नेयुमोनिया आदि।
- अगर किसी व्यक्ति को दमे की शिकायत है तो खांसी होना आम होता है। अस्थमा के मरीजों को ठंडी हवा एवं कुछ रसायनों के कारण बहुत समय तक खांसी होती रहती है।
- गैस्टिक के कारण भी खांसी उत्पन्न होती है! जब एसिड पेट एवं गले के बीच होने वाली ट्यूब में वापस बहता है तो इससे खांसी होना आम बात है।
- सर्दी लगना, फ्लो होना या फिर निमोनिया का संक्रमण होना इससे भी खांसी उत्पन्न हो जाती है
- ठीक से सांस ना ले पाने के कारण खांसी का होना।
दुर्लभ खांसी का होना बहुत ही सामान्य बात है। इसका कारण यह है कि इस तरीके से फेफड़ों से तरल के स्राव को साफ किया जाता है। लेकिन यदि खांसी आपको दो सप्ताह समय से ज्यादा तक रहती है तो कुछ निवारण उपाय करने चाहिए।

खांसी होने के लक्षण क्या होते हैं?
यदि कोई व्यक्ति खांसी से संक्रमित है, तो उसके अंदर निम्न लक्षण दिखाई दिए जा सकते हैं जैसे:
- नाक से पानी का बहना।
- बुखार आना।
- साइनस में पीड़ा होना।
- ठंड लगना एवं शरीर में पीड़ा होना।
- बलगम उत्पन्न होना।
- खांसते-खांसते उल्टी होने की इच्छा।
भारतपैथी में खांसी का इलाज (How to cure Cough at home)
( 3 Step Cough Protocol)
3 Step Protocol के माध्यम से खांसी को ठीक करने के सरल उपाय:
- 1 इंच मुलेठी की डंडी को शहद में भिगोकर दिन में तीन से छह बार चूसते रहे! इस प्रक्रिया को आपको 5 से 7 बार दोहराने है। ज्यादा खांसी होने पर आप आप इस प्रक्रिया को दिन में छह बार कर सकते हैं।
- एक गिलास पानी में आधा चम्मच हल्दी डालकर दिन में तीन बार गरारे करें। अगर आप चाहे तो इस मिश्रण में नमक भी डाल सकते हैं।
- कच्ची हल्दी नाखून के बराबर या फिर आधा चम्मच हल्दी पाउडर का दिन में तीन बार भूखे पेट सेवन करें। हल्दी को जीब पर रखें और इसके बाद अगर चाहे तो गर्म पानी पी ले!
- सूखी खांसी होने पर एक चम्मच शहद में एक चौथाई चम्मच अदरक का रस मिला दे और उसके अंदर आधा चम्मच मुलेठी का पाउडर डालकर इन सब का मिश्रण बनाकर तीन बार दिन में चाट ले। इस मिश्रण का सेवन सुबह, दोपहर और रात को दिन में तीन बार करना है और 7 से 10 दिन इस प्रक्रिया को दोहराएं आपको निश्चित ही खांसी से आराम मिलेगा।
बलगम वाली खांसी को दूर करने का उपाय:
खाली पेट, सुबह के समय एक मुट्ठी भुने हुए चने का सेवन करें।अगर आप यह सुबह ना खा पाए तो रात को भोजन से तीन-चार घंटे पहले इसका सेवन करें। पर ध्यान दें इसके पश्चात 1 घंटे बाद गर्म पानी धीरे-धीरे पिए ।
अगर रात या दिन में अचानक से बहुत तेज खांसी उठे तो भाप निकलते हुए गर्म पानी को पिए जब तक की डकार ना आ जाए।
अनार एवं अदरक का जूस पिएं: –
अनार जूस-150 mg, अदरक जूस-50 mg
अनार एवं अदरक जूस को ऊपर लिखी मात्रा में मिलाकर 5 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं। और 50-50 ml मिश्रण को सुबह, दोपहर और शाम 4 से 5 दिन तक पिए। इस मिश्रण को पीने से पहले हल्का सा गर्म कर ले ताकि यह पीने योग्य हो जाए लेकिन उबाले नहीं।
खांसी होने पर क्या ना करें/ परहेज
- खट्टा ना खाएं।
- दूध नहीं पीना हैं।
- ठंडा ना खाएं।
- मूंगफली/ काजू/ मशरूम/ गेहूं की रोटी ना खाएं।
- गरम-गरम चावल या खिचड़ी का सेवन करें।
- ठंड का मौसम होने पर गले और सर को गर्म कपड़े से ढक कर रखें।
- तेल एवं चिकनाई वाले पर्दार्थों का सेवन न करें और अगर गलती से खा भी ले तो पानी का सेवन इसके ऊपर से ना करें।
खांसी के दौरान क्या करना चाहिए
- खांसी के दौरान अधिक से अधिक पानी पीये।
- खांसी में अदरक की चाय बिना चीनी के पीये।
- खांसी में विटामिन से युक्त अधिक से अधिक फल और सब्जियां खाएं।
- खांसी में शहद का सेवन करें।
How to Cure Cough by DR. BRC
निष्कर्ष:
इस पोस्ट में हमने देखा की खांसी मौसम के बदलाव, फ्लू या सर्दी वायरल इनफेक्शन जैसे कई कारणों से होती है। हालांकि खांसी एक कष्टप्रद समस्या है लेकिन ऊपर दिए गए 3 स्टेप प्रोटोकॉल (3 Step Protocol) द्वारा इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।
भारतपैथी द्वारा बताए गए उपचार एवं सावधानियां का पालन करने से आप अपनी बीमारी से जल्दी ही छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपका संबंधी, दोस्त या जानकार खांसी की समस्या से पीड़ित है, तो आप उनसे यह पोस्ट जरूर शेयर करें।
if you need any help you can mail us: Help@bharatpathy.in
Thanks for Reading!